Balrampur News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, गांव में पसरा मातम
बलरामपुर, अगस्त 15 -- Balrampur News: उतरौला (बलरामपुर), संवाददाता। शनिवार की सुबह चिरकुटिया पेट्रोल पंप के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। डुमरियागंज मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी 16 वर्षीय रौनक पुत्र मंगरे लाल और तैय्यबपुर परसौना निवासी 65 वर्षीय हाजी जाबिर अली पुत्र तूआले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरों में चीख-पुकार के बीच हर किसी की आंखें नम थीं। बताया जाता है कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे दोनों बाइकें चिरकुटिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.