बलरामपुर, अगस्त 16 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के डुमरियागंज मार्ग पर चिरकुटिया पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। आमने-सामने हुई टक्कर में गैंडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के नगवा गांव निवासी 16 वर्षीय रौनक पुत्र मंगरे लाल व तैय्यबपुर परसौना निवासी 65 वर्षीय हाजी जाबिर अली पुत्र तूआले ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में 16 वर्षीय अंकित पुत्र प्रवीण कुमार को मामूली चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे दोनों बाइकें चिरकुटिया पेट्रोल पंप के पास पहुंचीं। इसी दौरान दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव का प्रय...