बलरामपुर, अक्टूबर 15 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार को पूरे जिले में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की भक्ति में सराबोर नजर आया। सुबह की पहली किरण के साथ ही जिले के तमाम देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का तांता लग गया। हाथों में पूजा की थाली, लाल चुनरी, नारियल, और कमल के फूल लिए भक्तों ने मां के चरणों में शीश नवाया और सुख-समृद्धि की कामना की। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। लोगों मंदिरों में दुर्गा सप्तसती का पाठ कर सुख समृद्धि की कामना की। शारदीय नवरात्रि के पंचम दिन जिले भर के देवी मंदिरों में आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मां स्कंदमाता की आराधना में डूबे श्रद्धालु मां स्कंदमाता के दर्शन पूजन को लेकर...