बलरामपुर, अगस्त 30 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर महंत मिथलेश नाथ योगी के सान्निध्य में आयोजित धार्मिक एवं सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ मां पाटेश्वरी देवी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भोग अर्पण और कन्या पूजन के साथ किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा शुरू किया गया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धा और सेवा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में एनएमओ के जिलाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा ने सहभागिता कर महंत मिथलेश नाथ योगी से स्नेहिल भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने महंत के धर्म, अध्यात्म एवं लोककल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की। इस दौरान विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला के रामप्रताप वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रता...