Balrampur News: देवीपाटन मंदिर में महिला का लॉकेट चोरों ने उड़ाया
बलरामपुर, सितम्बर 5 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में दर्शन के लिए आई महिला के गले से सोने का लॉकेट चोरी करने के मामले में देवीपाटन चौकी पुलिस ने छह घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गया लॉकेट भी बरामद किया है। देवीपाटन चौकी प्रभारी भूपेंद्र तिवारी के अनुसार पीड़िता इंद्रावती पत्नी अवतार निवासी ग्राम महथा बाजार, जनपद सिद्धार्थनगर और रेशनी पत्नी नाथू निवासी जनपद गोंडा देवीपाटन मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। रात करीब दो बजे मंदिर परिसर में सोते समय उनके गले से सोने का लॉकेट काटकर चोरी कर लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। यह भी पढ़ें- Balrampur News: देवीपाटन मंदिर में महिला के गले से सोने का लॉकेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.