Balrampur News: दिव्यांगों को बांटे 108 सहायक उपकरण, खिले चेहरे
बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की ओर से शनिवार को सदर विकास खंड परिसर में निश्शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक पल्टूराम और जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित किए। शिविर में 25 ट्राई साइकिल, 36 हियरिंग एड, 17 स्मार्ट केन, 12 व्हीलचेयर, मानसिक मंदित बच्चों के लिए 10 एमआर किट और दृष्टिबाधितों के लिए आठ ब्रेल किट समेत कुल 108 उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने कहा कि सरकार दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए योजनाएं संचालित कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सहायक उपकरणों से दिव्यांगजनों की गतिशीलता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.