Balrampur News: दिव्यांगजन की सेवा पुनीत कार्य : पलटूराम
बलरामपुर, अगस्त 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दिव्यांग बच्चों के स्वास्थ्य की जांच और उन्हें बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को अचलापुर नीलकोठी स्थित बचपन डे केयर सेंटर समेकित दिव्यांगजन केंद्र में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा बलरामपुर व इनर व्हील क्लब के संयुक्त आयोजन में चिकित्सकों ने 40 दिव्यांग बच्चों के साथ 15 स्टाफ सदस्यों व अभिभावकों की भी स्वास्थ्य जांच की। शिविर का शुभारंभ सदर विधायक पलटूराम ने किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा समाज के लिए पुनीत कार्य है। प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजन शब्द देकर उनके प्रति समाज की सोच में सम्मान का भाव पैदा किया। दिव्यांग बच्चों की जरूरतों को समझते हुए स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सराहनीय पहल है। विधायक ने रेडक्रॉस सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.