Balrampur News: दाखिल-खारिज ऑनलाइन के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
बलरामपुर, सितम्बर 28 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। दाखिल-खारिज (नामांतरण) की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने के विरोध में उतरौला तहसील के अधिवक्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्र के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अधिवक्ताओं के विरोध के चलते पांचवें दिन भी उपनिबंधक कार्यालय में कोई पंजीकरण नहीं हुआ। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी और अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने कहा कि नामांतरण की ऑनलाइन व्यवस्था से आम जनता और अधिवक्ताओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व की व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग की। अध्यक्ष प्रहलाद यादव और महामंत्री रवि शंकर मिश्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.