Balrampur News: दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग, पति समेत पांच पर केस
बलरामपुर, अक्टूबर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता मंतू गुप्ता का आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही उससे पांच लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट कर गहने छीन लिए गए और घर से निकाल दिया गया। पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह 20 फरवरी 2026 को रामकेश गुप्त के साथ हुआ था। आरोप है कि पति उससे पिता को मिले रुपये अपने नाम कराने का दबाव बनाता था। इसके अलावा पांच लाख रुपये नकद और मोटरसाइकिल की मांग करते हुए साथ रखने से इनकार करने की धमकी देता था। विरोध करने पर पति, सास रीता देवी, ननद प्रीति, प्रिंस और ससुर रामचरित्र न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.