बलरामपुर, अगस्त 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कोयलरा निवासी दीपाली तिवारी ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दीपाली ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह पांच मई 2025 को हिमांशू पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र पाण्डेय के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष की ओर से बुलेट मोटरसाइकिल, एक लाख रुपये नकद और घरेलू सामान दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति हिमांशू पाण्डेय, ससुर नरेन्द्र पाण्डेय, सास निर्मला पाण्डेय, जेठ कपिल पाण्डेय और जेठानी वर्षा पाण्डेय ने अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- दहेज में कार और द...