Balrampur News: दर्जनों गांवों में 17 दिन से अंधेरा, तेंदुए के डर से दहशत में पांच हजार आबादी
बलरामपुर, अक्टूबर 9 -- Balrampur News: गैसड़ी, संवाददाता। गैसड़ी विकासखंड की थारू बाहुल्य ग्राम पंचायत नेवलगढ़ में पिछले 17 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। चक्रवात के दौरान विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि 17 दिन बीतने के बाद भी बिजली विभाग ने न तो टूटे पोल को हटाया और न ही नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल की। करीब दो हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। जंगल से सटे इस गांव में बिजली न होने से ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है। शाम ढलते ही तेंदुए का डर सताने लगता है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई और जिलाधिकारी से समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान घनश्याम यादव, पूर्व प्रधान रामबचन राना, बीडीसी प्रेमलाल, सुनील चौधरी व छेदी यादव ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.