बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। त्योहारों का मौसम आते ही बाजारों में मिठाई, दूध, पनीर व खोवा सहित अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। इसी के साथ मिलावट और दूषित खाद्य सामग्री सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। चमकदार मिठाई, आकर्षक पैकिंग और कम कीमत के लालच में खरीदा गया खाद्य पदार्थ कभी-कभी बीमारी की वजह बन जाता है। खास बात यह है कि दूषित खाद्य पदार्थ का सेवन करने के लिए कई दिनों तक उसे खाना जरूरी नहीं है। कुछ मामलों में एक बार खाने या मिठाई का एक टुकड़ा खाने से भी परेशानी हो सकती है। हालांकि इसका असर खाद्य पदार्थ में मौजूद दूषित तत्व, उनकी मात्रा और व्यक्ति की सेहत पर निर्भर करता है। यह भी पढ़ें- Mathura News: साफ-सफाई की अनदेखी कर खुले में बिक रही मिठाई जिला मुख्यालय से कस्बों तक सिंथेटिक खोये का कारोबा...