बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। थाना तुलसीपुर परिसर में क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल की अध्यक्षता में पुलिसकर्मियों की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह सहित सभी हल्का व चौकी प्रभारी, बीट मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षियों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। सीओ ने पुलिसकर्मियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता बरतने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखने और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। सीओ अभय प्रताप मल्ल ने बीट पुलिसिंग को प्रभावी बनाने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने और स्थानीय गतिविधियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर जुटाकर उच्चाधिकारियों तक पहु...