बलरामपुर, जुलाई 29 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। हर्रैया थाना क्षेत्र के देवपुरा चौराहे पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ने इलाज का खर्च उठाने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ग्राम देवपुरा निवासी राजू पुत्र अब्दुल हमीद ने हर्रैया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 28 जुलाई की शाम करीब सात बजे उनकी पत्नी ननकई देवपुरा चौराहे पर ई-रिक्शा से उतरकर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान दक्षिण दिशा की ओर से तेज गति और लापरवाही से...