Balrampur News: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से महिला की मौत
बलरामपुर, जुलाई 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर रोड स्थित एमपीपी इंटर कॉलेज के पास बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इलाज कराने बलरामपुर आ रहे दंपती की बाइक को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क पर गिर गई और डंपर का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, महाराजगंज थाना क्षेत्र के शिवचरनडीह गांव निवासी जनक लली (55) पत्नी राम सुंदर अपने पति के साथ बाइक से इलाज कराने बलरामपुर आ रही थीं। उनके पति राम सुंदर जो डाक विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, बाइक चला रहे थे। जैसे ही वे एमपीपी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे, पीछे से तेज गति से आए डंपर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.