बलरामपुर, सितम्बर 26 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। थाना ललिया क्षेत्र के बजरडीह गांव में शनिवार शाम तेज आंधी के दौरान बिजली का पोल गिरने से पूर्व प्रधान प्रमोद पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। बताया गया कि उनके घर के पीछे लगा बिजली का पोल अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया। इससे उनके सिर और कंधे में गंभीर चोटें आईं। पोल गिरते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग और परिजन तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल प्रमोद पासवान को उपचार के लिए बलरामपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। परिजनों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: अर्नब चक्रवाती तूफान के कारण फीडर पर गिरा पेड़, रातभर गुल रही बिजली हादसे के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। ग्रामीणों ने ...