Balrampur News: तुलसीपुर से वैष्णो देवी धाम तक मां पाटेश्वरी एक्सप्रेस चलाने की मांग
बलरामपुर, नवम्बर 2 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। देवीपाटन धाम की धार्मिक महत्ता और क्षेत्रीय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तुलसीपुर से माता वैष्णो देवी धाम (कटरा) तक साप्ताहिक मां पाटेश्वरी एक्सप्रेस चलाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में भाजपा मंडल तुलसीपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व में नगरवासियों ने स्टेशन अधीक्षक डीके राव के माध्यम से रेल मंत्री और डीआरएम लखनऊ को संबोधित ज्ञापन सौंपा। भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि नेपाल सीमा पर स्थित मां पाटेश्वरी देवीपाटन धाम 51 सिद्धपीठों में शामिल है। यहां देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन पूजन करने आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तुलसीपुर से कटरा तक अमृत भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की जाए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: शहगंज स्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.