Balrampur News: तुलसीपुर में समर्थकों ने मनाया जश्न
बलरामपुर, अगस्त 3 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। पूर्व सांसद व पूर्व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को न्यायालय से बाइज्जत बरी किए जाने के बाद तुलसीपुर में उनके समर्थकों ने खुशी मनाई। फैसले की जानकारी मिलते ही दीप नारायण सिंह डिग्री कॉलेज परिसर में कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और समर्थकों का जमावड़ा लग गया। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। कॉलेज प्रबंधक के नेतृत्व में समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने पटाखे छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। लोगों ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए इसे सत्य और न्याय की जीत बताया। समर्थकों ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आखिरकार सत्य की जीत हुई। यह भी पढ़ें- सांसद के कोर्ट से बरी होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.