बलरामपुर, जुलाई 31 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सनातन जागृति मंच ने आवाज उठाई है। इसको लेकर पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर में आधुनिक महिला चिकित्सालय की स्थापना कराने की मांग की है। सनातन जागृति मंच के संयोजक दिलीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रसूति, स्त्री रोग एवं अन्य उपचार के लिए महिलाओं को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इससे न केवल उनका समय बर्बाद होता है बल्कि धन और कई बार जीवन पर भी संकट उत्पन्न हो जाता है। मंच पदाधिकारियों ने अस्पताल की स्थापना कराकर 24 घंटे आपातकालीन सेवा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, पर्याप्त चिकित्सक व स्टाफ, आधुनिक उपकरण के साथ आवश्यक दवाओं ...