बलरामपुर, नवम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। स्थानीय नगर के वीआईपी मोहल्ले के रूप में पहचाने जाने वाले तुलसीपार्क में पिछले 15 दिनों से जलापूर्ति व्यवस्था बेपटरी है। हालात यह हैं कि पिछले 48 घंटे से मोहल्ले के घरों में एक बूंद पानी तक नहीं पहुंचा है। इससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मोहल्ला निवासी आलोक अग्रवाल, प्रदीप कुमार मेहरोत्रा, आशुतोष अग्रवाल, अनंत मेहरोत्रा, प्रवीण शुक्ला, राजा अग्रवाल, राजित श्रीवास्तव व बृजेश सिंह आदि ने बताया कि सेतु निगम, सीवर लाइन और विद्युत विभाग की ओर से आए दिन की जा रही खुदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तुलसीपार्क मोहल्ला में जलापूर्ति बाधित, 36 घंटे से पानी का संकट इसके बाद उसकी मरम्मत में जिम्म...