बलरामपुर, जुलाई 30 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। लेखपाल संघ के आह्वान पर सदर तहसील में लेखपालों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। लेखपाल निलंबित तहसील अध्यक्ष की बहाली समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। आंदोलन के चलते सदर तहसील का कामकाज प्रभावित रहा। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र सहित करीब 500 आवेदनों का निस्तारण लंबित हो गया, जिससे आमजन, छात्र-छात्राओं और प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धरना स्थल पर मौजूद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने बताया कि तत्कालीन एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने सोमवार को बिना किसी ठोस कारण के तहसील अध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। उन्होंने कहा कि लेखपाल इस निलंबन को पूरी तरह अनुचित मानते हैं। इसकी...