बलरामपुर, अगस्त 18 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। देवीपाटन धाम की आस्था, राप्ती की उर्वर धरती व नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर की पहचान अब सिर्फ धार्मिक व कृषि प्रधान जिले तक सीमित नहीं रह गई है। सड़क, रेलवे, चिकित्सा, शिक्षा, औद्योगिक निवेश व धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में हो रहे विस्तार ने जिले के विकास की नई तस्वीर सामने रखी है। राज्य सूचना आयुक्त डॉ. दिलीप अग्निहोत्री ने कहा कि बलरामपुर पिछड़े जनपद की पहचान से आगे निकलकर विकसित बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। तुलसीपुर स्थित चीनी मिल गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सूचना आयुक्त ने कहा कि विकास की इस यात्रा में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। जन सूचना अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्हें निर्धारित समय में सूचनाएं उपलब्ध कराने के साथ अपने दायित्वों का निर्व...