Balrampur News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयघोष से गूंजा नगर
बलरामपुर, अगस्त 13 -- Balrampur News: बलरामपुर। संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस से पहले गुरुवार को बलरामपुर राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। एमपीपी इंटर कॉलेज से स्पोर्ट्स स्टेडियम तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा के नेतृत्व में निकली यात्रा में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' के गगनभेदी जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से भर दिया। नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती यात्रा का जगह-जगह लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। यह भी पढ़ें- भव्य ति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.