बलरामपुर, अक्टूबर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। दीपावली से पहले अवैध पटाखों के कारोबार और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कोतवाली उतरौला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध पटाखों से लदे डीसीएम को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 70 गत्तों में भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब आठ से नौ लाख रुपये बताई गई है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध पटाखों के कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। पुलिस के मुताबिक, दो अक्तूबर को कोतवाली उतरौला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक डीसीएम में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे लादकर महदेइया के रास्ते बाबागंज, गोंडा की ओर ले जाए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Orai News: दीपावली, दशहरा से पहले आतिशबाजी दुकानों औ...