बलरामपुर, अक्टूबर 5 -- Balrampur News: जरवा, संवाददाता। आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर कोतवाली जरवा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में दुर्गा प्रतिमा आयोजकों के साथ डीजे संचालकों और क्षेत्र के संभ्रांत लोगों व ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में मौजूद लोगों को प्रभारी निरीक्षक ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन की अनुमति के बिना डीजे का संचालन नहीं किया जाएगा। ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए निर्धारित मानकों का पालन करने और तेज आवाज में डीजे न बजाने की अपील की गई, ताकि आसपास के लोगों को परेशानी न हो। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: थाने में हुई पूजा कमेटियों क...