बलरामपुर, सितम्बर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर क्षेत्र में डीजे संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध और शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों को लेकर नगर पालिका बलरामपुर के कार्यालय में गुरुवार को डीजे संचालकों के साथ संवाद किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। डीजे संचालक ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे आमजन को असुविधा हो या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो। इस दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह वैश्य, गोविंदा चौहान, राहुल नाइट डीजे, रोहन वर्मा, सुरेश सोनी, सुयश श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, उमेश चौधरी, आकाश, समीर खान और पल्टू डीजे समेत अन्य संचालक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...