बलरामपुर, जुलाई 4 -- Balrampur News: समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्ययोजना बनाने के दिए गए निर्देश बलरामपुर। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने ग्राम पंचायत अधिकारियों और ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक में ग्राम पंचायतों के समग्र विकास के लिए सात प्रण को प्राथमिकता के साथ शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि हर ग्राम पंचायत सचिव स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कार्य योजना तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराने के सुझाव दिए। यह भी पढ़ें- डीएम ने ग्राम पंचायत सचिवों को दिया 'सात प्रण' का लक्ष्यबैठक के प्रमुख बिंदु बैठक में डीएम ने कहा कि परिवार रजिस्टर का नियमित अद्यतन व डिजिटलीकरण कर पात्र लाभार्थियों की सही पहचान सुनिश्चित करें। ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी को सक्रिय करते हुए उसका सुंदरीकरण कराएं, जिससे वहां के विद्यार...