Balrampur News: डिप्टी सीएम से भाजपा नेता ने की शिकायत
बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। भाजपा नेता व हिंदू युवा वाहनी के पूर्व ब्लाक गैसड़ी अध्यक्ष सुरजीत जायसवाल ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को पत्र देकर उपस्थिति पंजिका से छेड़छाड़ करने और आरोपी चिकित्सकों का वेतन निकालने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि लठावर स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात महिला चिकित्सक डॉ रोशल आरा व दीपिका श्रीवास्तव के साथ-साथ कई अन्य स्टाफ अक्सर गायब रहते हैं। उपस्थिति पंजिका के साथ छेड़छाड़ कर अनुपस्थिति के दौरान भी इनका हस्ताक्षर बनाया जा रहा था। कोई कार्रवाई न होकर इनका वेतन भी निकलता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: अस्पताल में डिप्टी सीएम को मिलीं अव्यवस्थाएं, सुधार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.