Balrampur News: डांडिया कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुतियों ने लगाया चार चांद
बलरामपुर, अक्टूबर 18 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। श्री आदि शक्ति मां दुर्गा पूजा समिति, नई बाजार बैरागी पुरवा तुलसीपुर की ओर से भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर के बच्चों, महिलाओं और पुरुषों सहित हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगी रोशनी और मधुर संगीत के बीच डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक डांडिया नृत्य के माध्यम से अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। मां दुर्गा की भक्ति से सराबोर इस कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: डांडिया की खनक और गरबा की थाप पर झूमे लो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.