बलरामपुर, सितम्बर 22 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में उतरौला-मनकापुर मार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंगाराम मौर्य और लालमन मौर्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी रेहरा बाजार से बलरामपुर अस्पताल रेफर किया गया है। ग्राम नाथूडीह निवासी सुनील मौर्य के अनुसार, 21 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उनके पिता गंगाराम मौर्य और चाचा लालमन मौर्य मोटरसाइकिल से अयोध्या जा रहे थे। सुन्दरघाट पुल के ठीक उत्तर की ओर मनकापुर से उतरौला की तरफ जा रहे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी。

बाइक सवारों की चोटें टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गंगाराम के दाहिने पैर के घु...