बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: तरबगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर बंधा मार्ग पर गुरुवार सुबह 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। हादसे में 18 वर्षीय सरिता साहू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रानीपुर पहाड़ी के पास टकटोना के बगल में हुई। मौत की खबर मिलते ही किधौरा गांव में कोहराम मच गया। ग्राम सभा किधौरा निवासी झुरहे साहू की बेटी सरिता ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी। वह दुर्जनपुर में सिलाई सीखने जाती थी। गुरुवार सुबह 11 बजे वह साइकिल से घर लौट रही थी। तभी बालू उतारकर ढेमवा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरिता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। चालक मौके...