Balrampur News: टूटी सड़क और गंदगी से शीतलापुर के ग्रामीणों में आक्रोश
बलरामपुर, अक्टूबर 23 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। विकास खंड तुलसीपुर की ग्राम पंचायत शीतलापुर में टूटी आरसीसी सड़क, गंदगी और झाड़ियों के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू समेत अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से गांव में साफ-सफाई न होने के कारण मुख्य सड़क पर कचरा व गंदगी जमा है। नालियों के आसपास घनी घास और झाड़ियां उग आई हैं। वहीं क्षतिग्रस्त सड़क पर बने गड्ढों में गंदा पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही हैं। गांव की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव में व्याप्त समस्याओं को लेकर विकास कुमार, पंकज सिंह, श्याम तिवारी, रितेश कुमार, अरुण कुमार, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.