बलरामपुर, सितम्बर 2 -- Balrampur News: बलरामपुर। बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में टीकाकरण कैंप लगाया गया। कैंप का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान के दौरान पात्र बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। सीएमओ ने टीकाकरण स्थल पर छात्राओं के पंजीकरण, वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया और स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से बरती जा रही सावधानियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि एचपीवी टीका बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है। अभियान को सफल बनाने के लिए टीकाकरण के साथ बालिकाओं और उनके अभि...