बलरामपुर, अक्टूबर 11 -- Balrampur News: ललिया संवाददाता। तराई क्षेत्र में बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। हरैया सतघरवा विकासखंड की पांच लाख से अधिक आबादी को जोड़ने वाले ललिया-हरिहरगंज मुख्य मार्ग के झिन्ने नाला डिप में करीब दो फीट पानी भरा है। इससे राहगीरों को जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीण राममनोरथ, राधेश्याम, तारबाबू, सहज राम, ओमप्रकाश, ननके, संतराम, राजू और अलखराम ने बताया कि डिप में जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से पानी कई दिनों तक जमा रहता है। सड़क पर गड्ढे और बिखरे कंकड़ होने से दोपहिया वाहन चालकों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। पानी भरा होने के कारण गड्ढों का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। यह मार्ग दर्जनों गांवों के लोगों के लिए बाजार, अस्पताल और स्कूल आने-जाने का प्रम...