बलरामपुर, सितम्बर 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। स्थानीय नगर में बुधवार देर रात जुलूसे गौसिया अकीदत व शानो-शौकत के साथ निकाला गया। जुलूस शहर के पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थान पर पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में शहर काजी सैय्यद अहमद रजा, शहर मुफ्ती मुज्जमिल साहब समेत कई उलमा-ए-किराम शामिल रहे। पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पालिका परिषद बलरामपुर एवं समाजसेवी शाबान अली ने उलमा-ए-किराम का साफा व माला पहनाकर इस्तकबाल किया। उन्होंने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए प्याऊ स्टॉल भी लगाया। प्याऊ स्टॉल पर लोगों को ठंडा पानी, मिष्ठान और बिस्किट वितरित किए गए। धर्म गुरुओं ने लोगों से शांतिपूर्वक कार्यक्रम मे...