Balrampur News: जीपीएस, सीसीटीवी और पीले रंग के वाहन ही बनेंगे स्कूलों की पहचान
बलरामपुर, जुलाई 20 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अब बिना निर्धारित मानकों वाले स्कूल वाहनों का संचालन नहीं हो सकेगा। जिला प्रशासन ने माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई तथा यूपी बोर्ड से संचालित विद्यालयों के वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है। विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति के माध्यम से वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा उपकरणों, चालकों के लाइसेंस व चरित्र सत्यापन के साथ परिवहन व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाएगी। मानकों की अनदेखी करने वाले विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य के विरुद्ध विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन 170 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 128 मान्यता प्राप्त स्ववित्तपोषित विद्यालय, 19 सहायता प्राप्त विद्यालय, 24 राजकीय हाईस्कूल, छह राजकीय इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.