बलरामपुर, जुलाई 20 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश और पहाड़ों पर लगातार हो रहे वर्षा ने बलरामपुर जिले में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: मुंगेर : मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, किसानों के चेहरे खिलेबाढ़ जैसी स्थिति पहाड़ी नालों के उफान पर होने से तराई क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए हैं, घरों में पानी घुसने से लोगों का जनजीवन प्रभावित है। प्रमुख संपर्क मार्गों पर जलभराव और मार्ग कट जाने के कारण आवागमन भी बाधित हो गया है, जबकि खेतों में पानी भरने से खरीफ की फसल को भारी नुकसान की आशंका गहरा गई है। वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बरसात से शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो...