बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जिला खेल कार्यालय की ओर से शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल में 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी अब देवीपाटन मंडल स्तर पर होने वाले चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। मंडल पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिल सकता है। जिला क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार की ओर से क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय देवीपाटन मंडल गोंडा को पत्र भेजकर चयनित खिलाड़ियों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। पत्र के माध्यम से प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी गई। साथ ही चयनित 10 खिलाड़ियों को ...