Balrampur News: जिला ओपन चेस टूर्नामेंट में मोहम्मद उस्मान बने चैंपियन
बलरामपुर, जुलाई 22 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। बलरामपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में इम्मानुएल चर्च स्कूल उतरौला में आयोजित छठे बलरामपुर जिला ओपन चेस टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। 18 से 20 जुलाई तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में जिले सहित विभिन्न क्षेत्रों के 104 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े और रोमांचक मुकाबलों के बाद मोहम्मद उस्मान ने सात राउंड में 6.5 अंक अर्जित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अशोक कुमार शुक्ल ने 6 अंक के साथ द्वितीय व श्रेष्ठ गुप्ता ने 6 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक एडवोकेट अजीत कुमार मौर्य रहे, जबकि टूर्नामेंट डायरेक्टर आशीष विक्टर ने आयोजन का सफल संचालन किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.