बलरामपुर, जुलाई 2 -- Balrampur News: महराजगंज तराई, संवाददाता। महराजगंज तराई क्षेत्र में अवैध पैथोलॉजी लैब और कलेक्शन सेंटरों का नेटवर्क तेजी से फैलता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इनमें से कई लैब बिना पंजीकरण के संचालित हो रही हैं, जहां प्रशिक्षित पैथोलॉजिस्ट या तकनीशियन तक उपलब्ध नहीं हैं। बावजूद इसके खुलेआम खून के नमूने लेने से लेकर विभिन्न जांचें कराई जा रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ झोलाछाप चिकित्सक मरीजों को इन्हीं लैब में जांच कराने के लिए भेजते हैं और इसके बदले मोटा कमीशन प्राप्त करते हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं का परीक्षण पुरुष कर्मचारियों द्वारा किए जाने से महिलाएं असहज महसूस करती हैं, लेकिन मजबूरी में उन्हें जांच करानी पड़ती है। आरोप लगाया कि गांवों और कस्बों की ...