बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: गौरा चौराहा। स्थानीय थाना क्षेत्र के नयनसुखवा निवासी कथावाचक भगवती प्रसाद ने थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देकर मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को बद्री चौहान के घर कथा सुनाने के बाद वह पड़ोस के बालकराम के घर बैठ गए। आरोप है कि इसी दौरान उमेश गुप्ता की मां ने उन पर अपनी बहू पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए डंडे और थप्पड़ से पिटाई कर दी। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...