बलरामपुर, जुलाई 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के नगर पंचायत पचपेड़वा की पुरानी बाजार में वर्षों से चली आ रही जलभराव और जलनिकासी की समस्या को लेकर शनिवार देर रात स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक और राहगीर मुख्य मार्ग पर उतर आए तथा सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। हर बार केवल आश्वासन मिलता है, जबकि बरसात के दौरान पुरानी बाजार की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। इससे दुकानदारों का कारोबार प्रभावित होता है और राहगीरों, स्कूली बच्चों व वाहन चालकों को भारी दिक्कत...