बलरामपुर, जुलाई 19 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नगर पंचायत पचपेड़वा की पुरानी बाजार में वर्षों से बनी जलभराव और जलनिकासी की समस्या को लेकर शनिवार देर रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब 11 बजे व्यापारी और स्थानीय नागरिक सड़क पर उतर आए तथा मुख्य मार्ग जाम कर प्रशासन और नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया, जिससे बरसात में सड़कें तालाब बन जाती हैं। इसका असर कारोबार के साथ राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों पर भी पड़ रहा है। सड़क जाम से कुछ समय तक दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। यह भी पढ़ें- Balrampur News: 18 घंटे झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत सूचना पर नगर पंचायत चेयरमैन रवि वर्मा ने मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर जल्द जलनिकास...