बलरामपुर, अगस्त 17 -- Balrampur News: उतरौला। पुरैना बुलंद दुखहरण चौराहा व परानपुर से डुमरियागंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। जगह-जगह बड़े गड्ढों और कीचड़ के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं, जबकि स्कूली बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों राजू मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, गुरुशरण भारती व हरिराम यादव ने बताया कि आठ वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं करायी गई। जिसके चलते दर्जनों गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...