Balrampur News: जर्जर ट्रांसफॉर्मर पोल बना हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने की बदलने की मांग
बलरामपुर, जुलाई 20 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायत सेखुईनियां कलां में 25 केवी ट्रांसफॉर्मर का जर्जर पोल ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। बरसात और तेज हवाओं के बीच पोल के कभी भी गिरने की आशंका से आसपास रहने वाले लोग दहशत में हैं। कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग की ओर से अब तक इसे नहीं बदला गया है। बलरामपुर फीडर अंतर्गत कोटेदार भारतेंदु मिश्र के घर के सामने लगा पोल कई स्थानों से क्षतिग्रस्त होकर दरारों से भर चुका है। भारतेंदु मिश्र ने बताया कि तेज हवा चलने पर परिवार के लोग घर से बाहर निकल जाते हैं। घर के ऊपर से गुजर रही एलटी लाइन भी खतरे को बढ़ा रही है। उन्होंने बताया कि जेई के अलावा 1076 और 1912 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि पोल गिरने से बड़ा हादसा होने के साथ क्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.