बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। पचपेड़वा थाना क्षेत्र के शिवपुर भगवानपुरडीह गांव में जमीन खाली कराने को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में रमेश कुमार और उनकी पत्नी रानी देवी घायल हो गईं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रमेश कुमार पुत्र हरीराम मौर्य ने बताया कि उनका भाई उमेश कुछ समय से उनकी जमीन पर रह रहा था। मकान बन जाने के बाद जमीन खाली करने को कहने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि शनिवार को दिलीप, उमेश, संतराम और बाबू ने लाठी-डंडों व ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: जमीनी विवाद में पति-पत्नी को पीटा, चार पर केस पत्नी को बचाने पहुंचे रमेश के साथ भी मारपीट की गई। हमले में रानी देवी के सिर, ...