बलरामपुर, अगस्त 5 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले के हरैया थाना क्षेत्र के गुगौली कलां के मजरे पचपेड़वा गांव में लंबे समय से चले आ रहे जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने सब्बल, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गुगौली कलां निवासी अरविंद कुमार पुत्र राम दुलारे यादव ने तहरीर देकर बताया कि गांव के ही ननकने यादव, अमन यादव, नन्दनी व क्रांति से उनका काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि तीन अगस्त की शाम करीब साढ़े छह बजे इसी विवाद को लेकर सभी आरोपी एकजुट होकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया। पी...