बलरामपुर, सितम्बर 3 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व 10 सितंबर को होने वाले मूर्ति विसर्जन को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक मातंड प्रकाश सिंह ने संयुक्त आदेश जारी कर जनपद के 15 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों की तैनाती की है। अधिकारियों को क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। चार सितंबर को जन्माष्टमी पर मंदिरों व सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले आयोजनों के दौरान भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। 10 सितंबर को पारंपरिक शोभायात्रा व जुलूस के बाद झांकियों की मूर्तियों का नदियों व घाटों पर विसर्जन होगा। इस दौरान भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने जिले...