Balrampur News: जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू
बलरामपुर, अक्टूबर 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से शुरू हुआ। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षकों को जनगणना की डिजिटल प्रक्रिया और दिशा-निर्देशों को गंभीरता से समझने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना-2027 का द्वितीय चरण पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराया जाएगा। 16 से 30 नवंबर 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प मिलेगा। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित सूचनाएं डिजिटल माध्यम से दर्ज करेंगे। जनगणना की संदर्भ तिथि पांच जनवरी 2027 की रात 12 बजे निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Banda News: जनगणना के द्वितीय चरण का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.