Balrampur News: छात्र की मौत के बाद मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग तेज
बलरामपुर, जुलाई 31 -- Balrampur News: तुलसीपुर, संवाददाता। तुलसीपुर-नेपाल मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद लोगों में आक्रोश दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधनों ने प्रशासन से मिल चुंगी नाका से हरैया तिराहे तक फैले अतिक्रमण को तत्काल हटाकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिल चुंगी नाका से हरैया तिराहे तक सड़क के दोनों ओर हुए अतिक्रमण से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे आए दिन जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। रमेश कुमार गुप्ता, अनवर मसूद, संतोष कुमार जायसवाल, विजय कुमार चौरसिया और रोशन तिवारी सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि सड़क अतिक्रमण मुक्त होती तो छात्र की जान बच सकती थी। यह भी पढ़ें- Balrampur News: तुलसीपुर में सुबह छह से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.